विनोबा भावे विवि में डॉ. केदार सिंह का विदाई समारोह |

विनोबा भावे विवि में डॉ. केदार सिंह का विदाई समारोह |

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सोमवार को वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ केदार सिंह का अवकाश ग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छात्राओं की गणेश वंदना से हुआ। अपने संबोधन में डॉ केदार सिंह ने कहा कि वे खुद को आज भी विद्यार्थी मानते हैं। जीवन पर्यंत अध्ययन करने वाला ही सच्चा शिक्षक होता है।

कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि हिंदी विभाग का सौभाग्य है कि डॉ केदार जैसे शिक्षक विभाग का हिस्सा रहे। गुरु प्रो नागेश्वर सिंह ने कहा – ऐसा शिष्य पाकर मैं धन्य हुआ। समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, डॉ कृष्ण गुप्ता, डॉ सैयद जैन-उल-हक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों और शोधार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। संचालन डॉ सुनील दूबे ने किया।