पाकुड़। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। आयोजन प्रधान जिला जज दिवाकर पांडेय के निर्देश और प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ नवीन कुमार संथालिया, डीएस सोहेल अनवर आजमी, एलएडीसीएस चीफ सुबोध कुमार दफादार ने दीप

प्रज्वलित कर किया। सिविल सर्जन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन का अहम हिस्सा है। तनाव और अवसाद रोग का कारण बनते हैं, इसलिए इलाज के साथ मूल कारण समझना जरूरी है। एलएडीसीएस चीफ ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 के तहत ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। डॉ प्रकाश कुमार ने न्यूरोसिस और साइकोसिस के लक्षण बताए। कार्यक्रम में सहिया, एनजीओ प्रतिनिधि और पीएलवी मौजूद रहे।

