महाराष्ट्र के वैजापुर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक्सपायरी खाद्य पदार्थ खाने के बाद दो साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी संबंधित पान की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान दुकान से कुछ एक्सपायरी बिस्किट बरामद हुए, जिन्हें अधिकारियों ने जब्त कर लिया। इसके बाद गुस्साए

नागरिकों ने अधिकारी का घेराव कर दिया और कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे। इसी दौरान लोगों ने जब्त किए गए एक्सपायरी बिस्किट अधिकारी को खिलाने की कोशिश भी की। देखते ही देखते गंगापुर चौफुली पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। अधिकारी पर लगाए गए आर्थिक लेन-देन के आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

