राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह के अंतिम दिन रविवार को “Special Sunday – Cycle Edition” का आयोजन किया गया। “For Stay Active” थीम के तहत डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं सहित जिले के खिलाड़ियों एवं युवाओं ने साइकिलिंग में उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
साइकिलिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में विवेक दास प्रथम, रौशन कुमार भगत द्वितीय एवं सुदीप दास तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुधा कुमारी पासवान प्रथम, रेयाक्षा प्रवीण द्वितीय और कल्याणी सरकार तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में समीर अंसारी प्रथम, नज़मी शेख द्वितीय एवं बिकास साहा तृतीय रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली, जिला साइकिलिंग संघ सचिव रणवीर सिंह सहित खेलकर्मी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। अधिकारियों ने युवाओं से नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
तीन दिवसीय समारोह के समापन पर “एक घंटा खेल के मैदान में” और “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश के साथ फिट, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

