दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के दारू एवं टाटीझरिया मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सांसद प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेल प्रभारी लोकसभा बंटी तिवारी सहित किशोरी राणा, कृष्णा मेहता, लब्बू गुप्ता, संतोष मंडल और जिला परिषद सदस्य गीता देवी की भी उपस्थिति रही। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ रामदेव खरिका मैदान खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना से सराबोर रहा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला।

