पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर नवादा गांव में बूथवार कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद ने किया। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और घर-घर जनसंपर्क अभियान को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को समझकर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य,

रोजगार, सड़क और पेयजल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की गई। रफीक अहमद, जिला महासचिव मिथलेश कुमार ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष मोखलेसुर रहमान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। बैठक में नवादा और आसपास के क्षेत्रों में सदस्यता अभियान तथा बूथवार जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय सचिव मोसाराफ हुसैन, सद्दाम हुसैन, अयातुल्ला शेख, रफीकुल शेख, शकील अहमद, कौसार शेख, ईकबाल शेख, फैसल, मोकदूर शेख समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

