हजारीबाग में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक सम्मेलन, 200 से अधिक लोग जुटे |

हजारीबाग में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक सम्मेलन, 200 से अधिक लोग जुटे |

हजारीबाग में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक सम्मेलन, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

हजारीबाग। होटल अरनया बिहार, कारगिल पेट्रोल पंप के पास, हजारीबाग में केवा आयुर्वेद एवं ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

समारोह के मुख्य संयोजक ट्रेनर अविनाश भारती और डॉ. विकास गिरी रहे, जबकि पश्चिम बंगाल से नेशनल हेल्थ सलाहकार अनीश मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं समाजसेवी शहादत अंसारी समेत कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आयोजकों ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने के लिए आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य देश के विभिन्न पंचायतों, गांवों, प्रखंडों और जिलों में आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं सप्लाई सेंटर स्थापित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संदेश “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” रहा।