चतरा। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) के तत्वावधान में चतरा स्थित डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में एक दिवसीय तेली साहू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने की। समारोह में बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू मुख्य अतिथि और टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दोनों अतिथियों का फूल-माला, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि तेली समाज बड़ी आबादी वाला समाज है, लेकिन लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी से वंचित है। उन्होंने कहा कि एकजुटता और जागरूकता के जरिए ही समाज की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं, सुनील साहू ने कहा कि तेली समाज को शोषित से शासक जमात बनने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से समाज के कई प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

