भारत ने नेपाल में जारी राहत और बचाव अभियान के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। नेपाल के काठमांडू के लिए मानवीय सहायता लेकर तीसरी उड़ान रवाना हुई है। इस विमान में करीब 10 टन राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें पोर्टेबल जनरेटर सेट, डिग्निटी किट, खाद्य पैकेट और पानी शुद्ध करने वाली गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा विमान में 11 सदस्यीय डॉक्टरों, पैरामेडिक्स

और सुरंग बचाव अभियान के लिए रेक्की टीम भी सवार है। भारत लगातार नेपाल के राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग कर रहा है। यह सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों तक जरूरी संसाधन पहुंचाने और बचाव कार्यों को तेज करने में मदद करेगी।

