प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य एशिया के देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया है कि उनका यह दौरा भारत और मध्य एशिया के बीच संबंधों को नई मजबूती देगा और क्षेत्र के साथ भारत के सदियों पुराने सभ्यतागत जुड़ाव को और गहरा करेगा। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत और मध्य एशिया के बीच व्यापार, संपर्क, सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

