रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में गृह विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की महिलाओं और छात्राओं के लिए कई बड़ी पहल की शुरुआत की। महिलाओं की उच्च शिक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 1,000 महिलाओं के लिए पीएचडी फेलोशिप शुरू की गई है, जिसके तहत हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की

सहायता दी जाएगी। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2,700 स्कूटर और 2,000 से ज्यादा मोटरसाइकिलें तैनात की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं और लगभग 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

