बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा सामने आया है। अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद एक नाव देखते ही देखते गंगा में समा गई। हादसे के बाद नाव पर सवार दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। नाव

हादसे की खबर मिलते ही लापता लोगों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचने लगे। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल नाव में कुल कितने लोग सवार थे और कितने लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

