हैदराबाद में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी से ज्यादा बुद्धिमान हैं? क्या वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस से ज्यादा देशभक्त हैं? क्या वह रवींद्रनाथ टैगोर से ज्यादा विद्वान हैं? ओवैसी ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के

बजाय ‘वंदे मातरम्’ जैसे मुद्दों के जरिए उनका ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा रोजगार और अपने भविष्य के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। ओवैसी की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। ‘वंदे मातरम्’ को लेकर देश में जारी बहस के बीच उनके इस बयान ने एक बार फिर सियासी विवाद को हवा दे दी है।

