देशभर में बारिश का कहर जारी, 31 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश |

देशभर में बारिश का कहर जारी, 31 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश |

देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 31 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 26 और 27 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 26 अगस्त को व्यापक बारिश का अनुमान है। वहीं, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में 31 अगस्त तक भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।