प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को 10वीं की परीक्षा पास करने की सलाह दी थी। किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा मंत्री तेजस्वी यादव को मैट्रिक परीक्षा देने की सलाह दे रहे हैं, तो अगली कैबिनेट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी तेजस्वी के साथ 10वीं की परीक्षा देने का सुझाव

देना चाहिए। किशोर ने कहा कि बिहार की जनता और पढ़े-लिखे युवाओं की ओर से उनकी अपील है कि सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव दोनों अगली बार 10वीं की परीक्षा दें और पास होकर दिखाएं। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में शिक्षा और नेताओं की योग्यता को लेकर नई बहस छिड़ गई है

