रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार महिलाओं और छात्राओं के लिए तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा, उच्च शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पहली योजना के तहत स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड को 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिलें सौंपी जाएंगी। इससे जरूरत पड़ने पर

पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। दूसरी योजना मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप है। इसके तहत करीब 1,000 योग्य छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज’ के तहत महिलाओं और युवतियों को व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद मिलेगी। सरकार का कहना है कि इन पहलों से सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मजबूत होंगे।

