पाकुड़ नगर थाना में ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासन

द्वारा जारी सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने पर भी सहमति बनी।

