हजारीबाग। तीन दिवसीय खेल महोत्सव को लेकर मंगलवार को हजारीबाग में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर जुलूस को रवाना किया। इसमें 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जुलूस की अगुवाई विभिन्न खेलों के 12 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने मशाल थामकर की, जबकि शुरुआत

ओलंपिक संघ अध्यक्ष हर्ष अजमेरा और मेयर अरविंद कुमार राणा ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की। जुलूस स्टेडियम से बस स्टैंड रोड, जिला परिषद चौक, कचहरी रोड, मेन रोड, झंडा चौक, मालवीय मार्ग, बड़ा बाजार होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचा। बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।

