पाकुड़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR 2026 के तहत निर्वाचक सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत भवन शहरकोल, सदर प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन नरोत्तमपुर और पंचायत भवन फरसा में व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया और दस्तावेजों

की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सुनवाई स्थल पर आने वाले हर नागरिक को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए और किसी को कठिनाई न हो। मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और सहयोगात्मक व्यवहार का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त से 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति दायर की जा सकती है और 14 अक्टूबर तक निष्पादन होगा। मतदाताओं से अपने विवरण की जांच कर त्रुटि होने पर समय पर आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।

