माँ की ममता और संस्कार से ही संतान को अच्छाई, बुराई का ज्ञान होता हैं अपने आँचल के छांव में वो हमेशा उसका भला करती है और चाहती है।सुगनी देवी जी की स्मृति हमें सदैव सेवा और संस्कार की राह पर चलने की सीख देती रहेगी ये बातें श्रद्धांजलि सभा में आये प्रबुद्ध जनों ने की।

इस दौरान पवन सारेगामा म्यूज़िकल ग्रुप के संस्थापक पवन दांगी सहित उनके पिता सभी भाई व परिवार के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।वहीं जानेमाने कलाकार राजू हलचल टीम द्वारा भावुक कर देने वाला नृत्य प्रस्तुति से मौजूद लोग भाव विभोर हो गए और कइयों के आंखों से आँसू की धार छलक पड़े।

