मुकुंदपुर में सट्टे के ‘EMPIRE’ का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार

मुकुंदपुर में सट्टे के ‘EMPIRE’ का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में पुलिस ने तकनीक के जरिए चलाए जा रहे कथित बड़े सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, एक कमरे से गली, दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली बाजार तक के सट्टे का संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 8.92 लाख रुपये नकद, 7 लैपटॉप और 38 स्मार्टफोन बरामद किए, जिनमें 12 मोबाइल में कथित तौर पर ‘जन्त्री’ सॉफ्टवेयर मिला। एक बर्गमैन स्कूटी भी जब्त

की गई। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड रंजीत, मकान मालिक रमेश, कोडर राहुल दिलवालिया और फंड हैंडलर विपिन जैन समेत अन्य आरोपी पकड़े गए हैं। कार्रवाई एएनएस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में की। पुलिस ने इसे सामान्य सट्टेबाजी नहीं बल्कि तकनीक के जरिए संचालित संगठित साइबर-जुआ नेटवर्क बताया है।