उत्तर प्रदेश में जापान के निवेश को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी ने उत्तर प्रदेश में यामानाशी की MSME कंपनियों के निवेश के लिए 600 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घोषणा के लिए गवर्नर का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में जापानी उद्योग जगत के बढ़ते भरोसे का महत्वपूर्ण प्रमाण है। इस निवेश से राज्य में छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग के तहत उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रांत के बीच निवेश, उद्योग, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

