दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में वंदे मातरम् को लेकर घिरी हुई है और जनता राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस से जवाब मांग रही है। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने जल्दबाजी में एक नया राजनीतिक ड्रामा शुरू किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और बहस की बात करते हैं, लेकिन देश संविधान, कानून और

न्यायिक प्रक्रिया से चलता है, किसी एक परिवार की जिद से नहीं। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस जिस पार्टी के साथ जुड़ती है, उसकी ताकत का इस्तेमाल करती है और अंत में उसे कमजोर कर देती है। उन्होंने राहुल गांधी पर ‘हिट एंड रन’ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा।

