अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक दर्दनाक चार्टर विमान हादसा हो गया। पश्चिमी अलास्का में हुए इस हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।
हादसा एंकोरेज से करीब 450 मील यानी 725 किलोमीटर पश्चिम में स्थित केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट के पास हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

अमेरिकी अधिकारियों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की और सीनेटर डैन सुलिवन ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे की विस्तृत जांच जारी

