तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में शुक्रवार को ट्रेन के पटरी से उतरने की स्थिति में तत्काल बचाव और राहत अभियान की तैयारियों को परखने के लिए एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास तिरुचिरापल्ली रेलवे गुड्स शेड यार्ड में किया गया। मॉक ड्रिल में रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF, अग्निशमन एवं बचाव सेवा, मेडिकल विभाग, तकनीकी टीम और पुलिस विभाग समेत विभिन्न एजेंसियों के 250 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा

लिया। अभ्यास के दौरान ट्रेन के डिरेल होने जैसी आपात स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, राहत पहुंचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और वास्तविक रेल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन सुनिश्चित करना है।

