दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संसद मार्ग स्थित DCP कार्यालय पहुंचे और छात्र साहिल लोचब के साथ कथित पुलिस बर्बरता के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की। राहुल गांधी के मुताबिक, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान साहिल पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए।
राहुल गांधी ने दावा किया कि अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार साहिल के शरीर में 200 से अधिक पैलेट हैं, जबकि आंख में भी पैलेट लगने से उनकी रोशनी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है और कथित तौर पर ऊपर से आदेश होने की बात कही गई है।

राहुल गांधी ने मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।

