प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्टार्टअप्स से अंतरिक्ष तकनीक के नए और व्यापक उपयोग पर ध्यान देने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ अंतरिक्ष अभियानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि कृषि, पशुधन प्रबंधन, डेयरी, पर्यावरण और आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कई क्षेत्रों में इसका बड़ा योगदान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स से अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ जुड़ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल के

बच्चों में अंतरिक्ष तकनीक को लेकर जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत का निजी स्पेस इकोसिस्टम देश के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी ताकत बन सकता है। उन्होंने युवाओं और स्टार्टअप्स से नवाचार के जरिए भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

