पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने SSB के लिए नए आवासीय और गैर-आवासीय प्रशासनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। यह कार्यक्रम SSB के फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज और किशनगंज में आधुनिक प्रशासनिक भवन, अधिकारियों के आवास और जवानों के लिए बैरक जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसका उद्देश्य संवेदनशील

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा में तैनात SSB personnel को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अमित शाह ने कहा कि सिलीगुड़ी में 80 एकड़ जमीन पर प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा और संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर को मजबूत एवं सुरक्षित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान गृह मंत्री ने SSB जवानों से मुलाकात की और उनके साथ हाई-टी में भी शामिल हुए। नए इंफ्रास्ट्रक्चर से बल की कार्यक्षमता और जवानों की सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

