बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में नेपाल से आने वाली बाढ़ के खतरे और भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं को लेकर अहम चर्चा हुई।
बैठक में बिहार के बजट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार से संबंधित विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखा और उनके समाधान को लेकर चर्चा की।

इस मुलाकात के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कर्तव्य भवन से रवाना हुए।
भारत-नेपाल के बीच जल संसाधन और बांध परियोजनाएं बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

