धनबाद में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम जारी है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को सत्यापन केंद्र का औचक निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए। अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए चार टीमें गठित की गई हैं,

जबकि शारीरिक और चिकित्सकीय जांच के लिए मेडिकल टीम भी तैनात है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने मूल शैक्षणिक, तकनीकी और आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। वहीं फर्जी दस्तावेज या किसी अनुचित साधन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 और BNS के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

