पंजाब के मोगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दुनेके नहर के पास बनी झुग्गियों में सड़क के नीचे कथित तौर पर सुरंग बनाकर गायों को कैद करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि करीब 15 फीट नीचे बनी इस सुरंग में 8 से 10 गायें रखी गई थीं। सूचना मिलने के बाद शिवसेना और निहंग सिंहों के कुछ सदस्य गायों को रेस्क्यू करने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी

दौरान झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर ईंटों और तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक निहंग सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि शिवसेना का एक नेता भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

