मुंबई के कुर्ला के कुरैशी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां काम के दौरान एक विशाल क्रेन अचानक पलटकर रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर जा गिरी। क्रेन की चपेट में रेलवे लाइन के किनारे बनी कई झोपड़ियां भी आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। BMC के मुताबिक, हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह घायलों को सायन अस्पताल और दो को कुर्ला भाभा अस्पताल

में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को गिराने के लिए पोकलेन मशीन को ऊपर पहुंचाने की तैयारी चल रही थी, तभी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, प्रभावित लाइन सिंगल लाइन है और मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

