पाकुड़ में स्थायी लोक अदालत का जागरूकता शिविर |

पाकुड़ में स्थायी लोक अदालत का जागरूकता शिविर |

पाकुड़ के हिरणपुर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों को जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान की जानकारी दी गई।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बिजली, बीमा और अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना स्थायी लोक अदालत की प्राथमिकता है।

वहीं, सदस्यों ने गरीब, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग सहित अन्य पात्र लोगों को स्थायी लोक अदालत की सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। लोगों को बताया गया कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देकर इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। शिविर में बैंक कर्मी, ग्राहक, आमजन और पैरा लीगल वॉलंटियर्स मौजूद रहे।