पाकुड़ जिले में बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने की दिशा में एक और पहल की गई है। पाकुड़ विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन परिसर में कंट्रोल रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। क्षेत्र में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पहल पर रघुनाथपुर में विद्युत सब स्टेशन निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। अब कंट्रोल रूम के निर्माण से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। रघुनाथपुर

पीएसएस के पूरी तरह चालू होने के बाद शाहबाजपुर, लखनपुर, झिकरहटी, देवताल, नसीपुर, सीतापहाड़ी, भवानीपुर और बोसनबडंगा समेत आसपास के इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की संभावना है। विधायक निसात आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण संचालन से लोगों को राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

