जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम की उपस्थित रही। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर सक्रियता से कार्य

करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता के हितों की लड़ाई पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

