पाकुड़ जिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों से संवाद कर मतदाता सूची में दर्ज विवरण और बीएलओ के घर-घर सत्यापन की स्थिति जानी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता और सावधानी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए और संभव हो तो एक परिवार के सभी मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध किया जाए।

के. रवि कुमार ने लोगों से SIR में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भारतीय नागरिक ही मतदाता के रूप में पंजीकरण के पात्र हैं। किसी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में होने की जानकारी मिलने पर फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज समेत निर्वाचन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

