हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त हेमंत सती के आदेश और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों, फास्ट फूड सेंटर, रिटेल शॉप, डेयरी और कैफे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की निर्माण

तिथि, पैकिंग विवरण, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट की अनिवार्य रूप से जांच करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी या मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या अखबार पर रखकर परोसने पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिबंधित मेटानिल येलो जैसे रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। विभाग ने दुकानदारों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने को कहा।

