हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। 17 से 24 अगस्त तक चल रहे इस उत्सव में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उत्सव परिसर में अलग-अलग राज्यों से आई महिला उद्यमियों और

महिला समूहों की ओर से करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। विधायक ने महिला उद्यमियों से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर को मंच देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। वहीं, उत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के जरिए जनजातीय संस्कृति, कला और परंपरा के साथ महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

