पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की सामान्य मासिक बैठक आगामी 22 अगस्त 2026 को नगर परिषद सभागार में आयोजित होगी। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने बताया कि बैठक में पिछली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा के साथ उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर भी विचार किया जाएगा। शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी

सामग्री की आपूर्ति और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नगर परिषद के आंतरिक राजस्व को बढ़ाने, केंद्रीय योजनाओं और 16वें वित्त आयोग से जुड़े विकास कार्यों को गति देने पर मंथन किया जाएगा। बैठक में यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और हाटपाड़ा में शौचालय निर्माण जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। बोर्ड का उद्देश्य शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनसमस्याओं का समाधान करना है।

