हजारीबाग में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान

कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच और नगवां टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। उपायुक्त ने हाईवे किनारे अनधिकृत पार्किंग हटाने और सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

