जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में ट्रक और CRPF के बंकर वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद CRPF का वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। घायल जवानों को इलाज के लिए काजीगुंड स्थित 163वीं बटालियन CRPF कैंप ले जाया गया। जहां

उनका उपचार किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं।

