गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे और आज वही उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रभक्ति सिखाने की जरूरत

नहीं है। खड़गे ने बीजेपी पर ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-रिलिजन’ होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या बीजेपी के गुरुओं ने उन्हें ऐसा करना सिखाया है। इस मुद्दे पर पहले बीजेपी की ओर से जांच की बात कही गई थी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घटना की निंदा की थी।

