पाकुड़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर SIR कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उपायुक्त ने हाथकाठी और रानीपुर स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ASDD सूची, गणना प्रपत्र, प्रारूप मतदाता सूची, नो-मैपिंग सूची, नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप और नोटिस तामिला समेत विभिन्न

अभिलेखों की समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि SIR का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। साथ ही पात्र युवाओं को फॉर्म-6 और मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों का भी जायजा लिया और छात्रों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने स्कूल में बेंच-डेस्क, हैंडवॉश, टूटे शीशे और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
