लुपुंग पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और ग्राम सभा |

लुपुंग पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और ग्राम सभा |

हजारीबाग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लुपुंग पंचायत भवन में झंडा उत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के माननीय मुखिया श्री दिलीप कुमार पासवान ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पंचायत भवन में ग्राम सभा भी आयोजित की गई। सभा में सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहिया दीदी और पिरामल टीम से मंजर अहसान भी शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान पिरामल टीम ने ग्रामीणों को Vector-Borne Diseases यानी वेक्टर जनित रोगों के बारे में जागरूक किया। मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। टीम ने साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव, समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की। मुखिया ने कहा कि स्वस्थ पंचायत ही विकसित पंचायत की नींव है। सभी ने मिलकर देश की एकता और स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प लिया।