पाकुड़: केकेएम, महिला और मॉडल कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने भरा देशभक्ति का रंग Script: 150 शब्द पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के केकेएम कॉलेज, महिला कॉलेज और मॉडल कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। केकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युगल झा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास, अल्पसंख्यक छात्रावास और आदिवासी बालिका छात्रावास में भी झंडा फहराया। छात्रावासों में विद्यार्थियों ने पूरे जोश से

भागीदारी की। महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुशीला हांसदा ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मॉडल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. बिश्वनाथ साह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध कराया। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।

