पाकुड़ में एसपी अनुदीप सिंह ने किया ध्वजारोहण |

पाकुड़ में एसपी अनुदीप सिंह ने किया ध्वजारोहण |

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम और शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम, पुलिस केंद्र में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने तिरंगे को सलामी दी।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने पाकुड़वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर हम सभी को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान भी किया।