हजारीबाग में 25 दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राईसाइकिल |

हजारीबाग में 25 दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राईसाइकिल |

हजारीबाग। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 25 पात्र लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इससे पहले 50 दिव्यांग लाभुकों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जा चुकी है।

वहीं, गुरुवार को 25 अन्य पात्र लाभुकों के बीच भी इसका वितरण किया जाएगा। इस तरह चार चरणों में कुल 100 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल देने का लक्ष्य है। वितरण के दौरान लाभुकों को ट्राईसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षा, रोजगार और दैनिक कार्यों में आने-जाने में सुविधा होगी। उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने कहा कि यह ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के लिए सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम बनेगी।