हजारीबाग में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती |

हजारीबाग में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती |

हजारीबाग में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई हजारीबाग। समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण, मत्स्य, गव्य विकास, जेएसएलपीएस और सहकारिता समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने उर्वरक, खासकर यूरिया की कालाबाजारी और निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को खाद दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और किसानों को निर्धारित दर व उपलब्धता की जानकारी देने को कहा। बैठक में बताया गया कि जून 2025-26 में जिले में 4,017 मीट्रिक टन उर्वरक की खपत हुई थी, जबकि जून 2026-27 में यह बढ़कर 6,277 मीट्रिक टन हो गई। उपायुक्त ने आगामी रबी फसल की तैयारियां समय पर शुरू करने, किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड के प्रति जागरूक करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही मत्स्य, पशुपालन और डेयरी योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।