पदमा/हजारीबाग। बरही अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में गठित टीम ने पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गारू करुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई की गई। यहां से चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी लखिन्द्र कुमार डांगी को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चौपारण थाना क्षेत्र के विशाल कुमार यादव को 350 ग्राम

गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और होंडा सिटी कार भी जब्त की है। पूछताछ में ब्राउन शुगर के आरोपी ने कथित तौर पर सुरेन्द्र डांगी से नशीला पदार्थ खरीदने की बात बताई, जिसके बाद उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

