पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर पुराने डीसी ऑफिस चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी और यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में शाम 4 बजे से 7 बजे तक पाकुड़–हिरणपुर और पाकुड़–महेशपुर मुख्य मार्ग पर दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और मोटर यान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करना था।

जांच के दौरान दोपहिया चालकों को हेलमेट, वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, अपडेट नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेज रखने की जानकारी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-पास मशीन से ऑनलाइन चालान जारी किया गया। अभियान में करीब 40–50 दोपहिया और 20–30 तीनपहिया वाहनों पर चालान की कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, दस्तावेज अपडेट रखने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।

